MP Exit Poll 2024: एमपी में कौन जीतेगा, इस एग्जिट पोल के नतीजों ने चौंकाया

MP Exit Poll 2024: मध्य प्रदेश में ‘मिशन 29’ का लक्ष्य लेकर चली बीजेपी को एग्जिट पोल के अनुसार बड़ा फायदा मिलता दिख रहा है। वहीं, कांग्रेस फिर से पीछे दिख रही है।

MP Exit Poll 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा की सभी 29 सीटों के लिए चार चरणों में मतदान हो चुका है और मतगणना 4 जून को होने वाली है। इससे पहले एग्जिट पोल के अनुमान बताते हैं कि बीजेपी को बड़ी बढ़त मिल सकती है। अनुमान है कि बीजेपी 26 से 29 सीटें जीत सकती है। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के अनुसार, मध्य प्रदेश में बीजेपी को 28 से 29 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस एक सीट जीत सकती है।

एमपी में फिर बाजी मारेगी बीजेपी? 

MP Exit Poll 2024: चाणक्य के अनुसार बीजेपी को 27-29 और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। टाइम्स नाउ और एटीजी के अनुसार बीजेपी को 28-29 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है। एबीपी-सी वोटर के अनुसार बीजेपी को 26-28 और कांग्रेस को 1-3 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया का अनुमान है कि बीजेपी को 28-29 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है।

इसी तरह न्यूज-18 का अनुमान है कि बीजेपी को 26-29 और कांग्रेस को 0-3 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि, लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। तभी पता चलेगा कि एग्जिट पोल का अनुमान कितना सही है।

MP Exit Poll 2024
MP Exit Poll 2024

यह भी पड़ें – एमपी में 15,000 अतिथि शिक्षकों की नौकरी खतरे में, 30% से कम परिणाम वाले शिक्षक होंगे बाहर

क्या दिग्गज जीत पाएंगे? (MP Exit Poll 2024)

MP Exit Poll 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं। इन पर चार चरणों में मतदान हुआ। प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया शामिल हैं। मध्य प्रदेश में पहले चरण में 67.75%, दूसरे चरण में 58.59%, तीसरे चरण में 66.74%, और चौथे चरण में 72.05% वोटिंग हुई। चारों चरणों में कुल 66.28% मतदान हुआ। साल 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 28 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने छिंदवाड़ा सीट पर जीत हासिल की थी।

और पड़ें –शिक्षकों के लिए स्कूल 1 जून से और विद्यार्थियों के लिए 15 जून से शुरू होगा। 

BBA, BCA, BSc, BA First Yr की एग्जाम में हुआ बदलाव, जल्दी देखें।

Leave a Comment