RBSE 12th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, सिर्फ इस वेबसाइट पर कर सकते हैं चेक

RBSE 12th Result 2024 हुआ जारी

नई दिल्ली RBSE 12th Result 2024 (RBSE 12वीं रिजल्ट 2024 की तारीख) – राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट एक साथ आज, यानी 20 मई 2024 को जारी कर दिया है। परीक्षा खत्म होने के 45 दिन बाद यह रिजल्ट घोषित किया गया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सभागार में दोपहर 12:15 बजे रिजल्ट जारी किया गया। बोर्ड प्रशासन ने रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां कल ही पूरी कर ली थीं।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के प्रशासक महेश चंद्र शर्मा ने भी रिजल्ट जारी किया है (Rajasthan Board Result 2024)। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं 26 फरवरी से 4 अप्रैल तक हुई थीं। रिजल्ट को बहुत ही सुरक्षा के साथ तैयार किया गया है। 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स की परीक्षाओं के लिए 866270 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था।

RBSE 12th Result 2024: राजस्थान बोर्ड ने किया बड़ा बदलाव

राजस्थान बोर्ड ने इस साल पहली बार 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया है। साल 2023 में 12वीं साइंस का रिजल्ट 97.39%, कॉमर्स का 98.01% और आर्ट्स का 92.35% रहा था। माना जा रहा है कि इस साल का रिजल्ट और बेहतर होगा। राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2024 अगले हफ्ते आ सकता है। आज ही वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का रिजल्ट भी जारी किया गया है। इसके लिए 3671 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था।

RBSE 12th Result 2024 : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?

RBSE 12th Result 2024
RBSE 12th Result 2024

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-

1- राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स का रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए आरबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2- वेबसाइट के होमपेज पर ‘RBSE 12th Result 2024‘ के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें (रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव हो जाएगा)।

3- आपको नए पेज पर ले जाया जाएगा। वहां पर रोल नंबर, रोल कोड, और जन्मतिथि जैसी जानकारी भरें।

4- फिर ‘सबमिट’ पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा। उसे डाउनलोड करके अच्छी तरह से चेक कर लें। भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट भी निकाल लें।

Read This – अब बाइक में पेट्रोल भरवाने का झंझट ही खत्म! इस दिन लाॅन्च होगी बजाज की CNG पर चलने वाली Bajaj CNG Bike

Leave a Comment