लड़कों ने देर रात कुत्तों से बचने के लिए अपनाया एक मजेदार तरीका। Viral Video देख कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे।

Viral Video : सोशल मीडिया पर अभी एक मजेदार वीडियो तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में दो लड़के कुत्तों से बचने के लिए एक अनोखा तरीका अपना रहे हैं। वीडियो देखने के बाद आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मनोरंजन का एक चलता-फिरता अड्डा है। अगर आपको भी मनोरंजन चाहिए, तो कुछ नहीं करना है, बस सोशल मीडिया पर चले जाइए। वहाँ पर स्क्रॉल करते रहिए, आपको एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो मिलेंगे। सुबह से लेकर रात तक, हर समय सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको खूब हंसाएगा। आइए, हम आपको बताते हैं कि उस Viral Video में ऐसा क्या है।

इन्हे भी पड़ें – नहर में फंसा हाथी का बच्चा, परेशान मां, वन अधिकारियों ने पता चलते ही किया रेस्क्यू, फिर दोनों को ऐसे मिलाया

Viral Video

Viral Video में क्या दिखा ?

वायरल हो रहा वीडियो बहुत मजेदार है। वीडियो से पता चलता है कि यह देर रात का है, जब एक शख्स अपने दोस्त के साथ बाइक पर घर जा रहा है। सड़क पूरी तरह से सुनसान है। तभी सड़क के किनारे कुत्ते खड़े नजर आते हैं। शख्स को देखते ही वे भौंकने लगते हैं। कुत्तों से बचने के लिए लड़के जो कहते हैं, उसे सुनकर आप हंस पड़ेंगे। लड़के कुत्तों से कहते हैं, “लोकल हैं भाई लोकल, यहीं के हैं।” इसके बाद कुत्ते भी भौंकना बंद कर देते हैं।

देखें Viral Video – 

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @prof_desi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “लोकल हैं भाई।” खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम।” दूसरे यूजर ने लिखा, “अच्छा हुआ बता दिया।” तीसरे यूजर ने लिखा, “ये जल्द ही टोल कलेक्ट करना शुरू कर देंगे, इंतजार करो उस दिन का।” एक और यूजर ने लिखा, “अच्छा हुआ बता दिया कि लोकल हैं, नहीं तो ओरिजिनल बना दिए जाते।”

इन्हे भी पड़ें – Vande Bharat Train से होगा इंदौर से उज्जैन तक का सफर: जानें स्पीड, समय, और किराये की पूरी जानकारी

इन्हे भी पड़ें – एयरपोर्ट की खुदाई में मिला 4000 साल पुराना रहस्य, देखकर चौंक गए लोग!

Leave a Comment

Exit mobile version