Gurucharan Singh : तारक मेहता के सोढ़ी “गुरुचरण सिंह” गुम होने के 25 दिनों बाद अपने घर लोटे कहाँ थे इतने दिनों से?

नई दिल्ली (Gurucharan Singh) : ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के अभिनेता गुरुचरण सिंह को लेकर अच्छी खबर आई है। उन्होंने रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया था। 25 दिनों से से वे गायब थे, लेकिन अब वे अपने घर लौट आए हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अभिनय करने वाले गुरुचरण सिंह के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। 25 दिनों बाद Gurucharan Sing अपने घर वापस लौट आए हैं। उनके लापता की रिपोर्ट लिखी गई थी, लेकिन अब उन्होंने बताया कि वे उस समय कहां थे। उनके प्रशंसकों और चाहने वालों के लिए यह खुशखबरी है क्योंकि उन्हें उनका इंतजार था।

लौटे आये Gurucharan Singh अपने घर

Gurucharan Singh
Gurucharan Singh – Times of india

अभिनेता Gurucharan Singh 22 अप्रैल के बाद से गायब थे। उनकी लापता की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। कई दिनों तक वे अदृश्य रहे, लेकिन फिर खुद ही घर लौट आए। पुलिस ने उनसे इस बारे में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वे घर छोड़कर धार्मिक यात्रा पर निकले थे।

Gurucharan Singh ने कहा कि वह अमृतसर, लुधियाना जैसे कई शहरों के गुरुद्वारों में रुके। कई दिनों तक वहां रुकने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि अब घर वापस जाना चाहिए। इसलिए वह घर लौट आए।

26 अप्रैल को आई थी लापता होने की खबर

26 अप्रैल को गुरुचरण सिंह की लापता होने की खबर आई थी। उन्होंने 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई जाने का सोचा था, पर एयरपोर्ट पर नहीं पहुंचे। पुलिस ने उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की। उनके मोबाइल फोन 22 अप्रैल को रात 9.22 बजे बंद हो गया था। पुलिस की जांच में पता चला कि उन्होंने कई कैश ट्रांजेक्शन किए थे, 7000 रुपये के। उनके कई ट्रांजेक्शन का पता चला।

गुरुचरण सिंह ने निकाले थे एटीएम से 14 हजार

Gurucharan Singh ने एटीएम से 14 हजार रुपये निकाले थे। उस समय यह खबर थी कि उनकी शादी होने वाली है और उन्हें पैसों की कमी हैं। लेकिन उन्होंने खाते से पैसे निकाले थे। उनके एटीएम से पैसे निकालते हुए फोटो भी आई थी। उन्होंने एटीएम से 14 हजार की रकम निकाली थी। पुलिस जांच के दौरान कई जानकारियां पता चली थीं। उनके 10 से ज्यादा बैंक खाते और कई जीमेल अकाउंट मिले थे। एक वीडियो भी मिला था, जिसमें वह ई-रिक्शा से सवार होकर जा रहे थे।

इन्हे भी पड़ें –

Shivraj Singh Chouhan : पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे की हुई सगाई। जानिए कौन हैं दुल्हन ?

Sarkari yojana : अगर आपके घर में हैं 18 साल से कम उम्र के लड़के, तो भरें योजना का फॉर्म

Viral video – शादी में दूल्हे के दोस्तों ने किया ऐसा मजेदार कारनामा कि हंसी नहीं रुकेगी, वीडियो देखकर लोग भी खूब मजे ले रहे हैं

Leave a Comment